ICC world cup: रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, 40 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा

* रोहित शर्मा ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड

* रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

 * कप्तान के रुप में लगाया सबसे अधिक छक्का 


pic sources social media 


 ICC world cup: बेंगुलरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया बनाम नीदरलैंड के मैच में कई रिकॉर्ड बने जिसमें रोहित द्वारा बनाया गया एक कीर्तिमान काफ़ी चर्चा में रहा। दरअसल रोहित ने 40 साल बाद कपिल देव और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। 


रोहित के सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड 


pic sources social media 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक क्लैंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बना डाला, रोहित ने कॉलिन एकरमैन की गेंद पर 92 मीटर का लंबा छक्का जड़कर यह मुकाम हासिल किया, जो रोहित का 59वां छक्का था इस छक्के के साथ ही उन्होंने ने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के 2015 में 58 छक्का लगाने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

किसी एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले कप्तान होने का गौरव हासिल किया, रोहित ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयान मॉर्गन का रिकॉर्ड को ध्वस्त किया जिसने विश्व कप के एक संस्करण में 22 छक्के लगाए थे जो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 23वां छक्का जड़कर मॉर्गन को पीछे छोड़ दिया।

रोहित ने की महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर की बराबरी

इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा ने विश्व कप के संस्करण में 500+ से ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंडुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, रोहित ने 2019,2023 के विश्व में 500 से ज्यादा रन ठोंक दिए हैं जब सचिन ने भी 1996 और 2003 विश्व कप में ये कारनामा किया था। इसके अलावा रोहित ने लगातार दो विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले कप्तान और पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। रोहित ने 2019 में 648 रन तो वहीं 2023 के विश्व कप के 9 मैचों में 503 रन बना चुके हैं। 

रोहित ने की कपिल देव के 40 साल पुराना रिकॉर्ड की बराबरी की

pic sources social media 

रोहित शर्मा ने पिछले 40 सालों में वर्ल्ड कप के एक मैच में 50 रन और एक विकेट लेने वाले पहले भारतीय कप्तान बने,इस से पहले कपिल देव ने 1983 विश्व कप में 175 रन और एक विकेट हासिल किया था। 

रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 9 मैचों में 55.88 की एवरेज के साथ 503 रन बना चुके हैं जिसमें 1 शतक और 3 अर्द्धशतक जड़े हैं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121 से उपर का रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.