IPL 2024: धोनी को लेकर एबी डिविलियर्स ने कर दी भविष्यवाणी, बताया चेन्नई के साथ क्या होने वाला है

Ms Dhoni IPL 2024: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और खतरनाक बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स ने धोनी को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, और धोनी को लेकर एबी डिविलियर्स काफ़ी ज्यादा खुश हैं।

Cricket News On WhatsApp Join Now




Ms Dhoni IPL 2024: धोनी एक बार फिर से आईपीएल खेलते नज़र आएंगे, धोनी को उनकी पुरानी टीम सीएसके ने एक बार फ़िर से रिटेन किया है धोनी को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा करते दिख जायेंगे। IPL 2023 के बाद से ही लोग धोनी के बारे में फैंस चर्चा कर रहे थे ये उनका आखरी सीज़न है। लेकिन सीएसके ने धोनी को IPL 2024 के लिए फिर से रिटेन किया है। और फैंस को इसका जवाब मिल गया है।

दक्षिण अफ्रीका के 360° बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज और एक सफ़ल कप्तान रहे एबी डिविलियर्स ने धोनी को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त है जिसमें उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि धोनी को और तीन सीज़न खेलना चाहिए, एबी डिविलियर्स ने आगे बताया कि रिटेन लिस्ट में धोनी का नाम देख कर काफ़ी खुशी हुई लोग कह रहे थे कि 2023 के बाद उनका खेलना मुश्किल है लेकिन ये IPL 2024 के लिए मैदान पर उतरेंगे वे (धोनी) हमेशा सप्राइज करते हैं अभी और वे तीन सीज़न में खेलेंगे, अभी कुछ कह नहीं सकते। 

धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पिछले साल गुजरात को हराकर चैंपियन बनी थी, धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने रिकॉर्ड पांचवी बार खिताब अपने नाम किया था। धोनी के लिए पिछला सीज़न कुछ ख़ास नहीं रहा था धोनी ने IPL 2024 में 16 मैच खेले जिसमें 104 रन ही बना सके इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर नबाद 32 का था। वहीं 2022 आईपीएल के 14 मैचों 232 रन बनाए थे।

Ms Dhoni IPL कैरियर

Ms Dhoni की ओवर ऑल आईपीएल कैरियर की बात करें तो 250 मैचों में 5082 रन बना चुके हैं इस दौरान 24 फिफ्टी लगाई जिसमें नबाद 84 रन उनका उच्चतम रहा है। आईपीएल 2008 में धोनी ने आईपीएल डेब्यु किया था आईपीएल के पहले सीज़न में 16 मैच खेलकर 414 रन बनाए थे इस दौरान सीएसके फ़ाइनल में पहुंची थी जहां राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.